{"_id":"69de4f1795d01a031909dc26","slug":"video-auraiya-fire-breaks-out-in-crop-residue-two-bighas-of-standing-crop-saved-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: अवशेष में लगी आग, जलने से बची दो बीघा फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव आनेपुर के पास स्थित साईं मंदिर के पीछे खेत में मंगलवार सुबह फसल के अवशेषों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास ही खड़ी गेहूं की तैयार फसल की ओर बढ़ने लगी। ऐसे में दमकल विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा बच गया।
मंगलवार सुबह खेतों में खड़ी फसल अवशेष में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। धुएं का गुबार देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। दमकल कर्मी गौरव शाक्य अपने साथियों के साथ तत्काल दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने बिना समय गंवाए पानी की बौछारें शुरू कीं और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
दमकल विभाग की इस त्वरित कार्रवाई का परिणाम रहा कि आग बगल के खेत तक नहीं पहुंच सकी। इससे गांव चिरहूली निवासी सोनू राजावत के दो बीघा खेत में खड़ी गेहूं की तैयार फसल सुरक्षित बच गई। आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। बड़ा हादसा होने से बच गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।