फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Negligence in the disposal of complaints: Three officials, including the Ajitmal Inspector, sent to police lines

Auraiya News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, अजीतमल इंस्पेक्टर समेत तीन अधिकारी लाइन हाजिर

Fri, 30 Oct 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the disposal of complaints: Three officials, including the Ajitmal Inspector, sent to police lines
औरैया। आईजीआरएस और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में खराब प्रदर्शन मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक अजीतमल विनोद राजपूत, भदसान चौकी प्रभारी ध्यान सिंह और सांफर चौकी प्रभारी करवेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बुधवार को साल भर की जनसुनवाई, आईजीआरएस और तहसील दिवस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा के लिए बैठक की थी। इसमें विभिन्न थानों और चौकियों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निस्तारण में कमियां और खराब प्रदर्शन सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक देरी को गंभीरता से लिया जाएगा। खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed