फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Returning home for the festivals has become difficult; long waiting lists for trains.

Auraiya News: त्योहारों पर घर लौटना हुआ मुश्किल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग

Fri, 30 Oct 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Returning home for the festivals has become difficult; long waiting lists for trains.
दिबियापुर। दिवाली और छठ पर्व को लेकर घर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। नवंबर माह के पहले पखवाड़े में चलने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

रेलवे आरक्षण केंद्र के पास उपलब्ध चार, आठ और 12 नवंबर की वेटिंग लिस्ट पर गौर करें तो स्थिति साफ हो जाती है कि त्योहार पर सफर करना आसान नहीं है। रेलवे से मिले रिकॉर्ड के अनुसार चार नवंबर को सबसे ज्यादा भीड़ है। गाड़ी संख्या गोमती एक्सप्रेस 12419 में अभी चार नवंबर को 122 सीटें उपलब्ध दिख रही हैं लेकिन वापसी की गाड़ी गोमती 12420 में 148 की वेटिंग पहुंच गई है।
विज्ञापन

13051 नेताजी एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास फुल है जबकि थ्री-एसी में वेटिंग छह है। 13052 नेताजी एक्सप्रेस वेटिंग में स्लीपर में वेटिंग 111 और थ्री-एसी में 69 है। 14217 ऊंचाहार में स्लीपर वेटिंग 31 और थर्ड एसी में वेटिंग नौ है। 14218 ऊंचाहार में स्लीपर में वेटिंग 121 और थर्ड एसी में वेटिंग 44 है। 15483 महानंदा में स्लीपर फुल है और एसी में वेटिंग पांच है। 15484 महानंदा में स्लीपर में वेटिंग 133 और एसी फुल है। शताब्दी एक्सप्रेस अप और डाउन में वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस में वेटिंग है। रेलवे सूत्रों के अनुसार वेटिंग अभी और बढ़ेगी। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से दिवाली पर त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटों की स्थिति
12419 में 204 सीटें अभी उपलब्ध हैं, जबकि 12420 में वेटिंग 105 है।
13051 में स्लीपर में वेटिंग चार और थर्ड एसी में वेटिंग एक है, जो जल्द ही रिग्रेट में जा सकती है।
13052 में स्लीपर वेटिंग 141 और थर्ड एसी में रिग्रेट है।
14217 में स्लीपर वेटिंग सात और थर्ड एसी में वेटिंग एक है।
14218 में स्लीपर वेटिंग 52 और थर्ड एसी में वेटिंग 11 है।
15483 में इस दिन राहत है स्लीपर में 87 और एसी में नौ सीटें उपलब्ध हैं।

12 नवंबर की स्थिति
12419 में वेटिंग 70 और 12420 में वेटिंग 45 है।
13051 में दोनों क्लास में रिग्रेट है।
13052 में थर्ड एसी में वेटिंग 68 है।
14217 में स्लीपर वेटिंग 68 और थर्ड एसी में वेटिंग 28 है।
14218 में स्लीपर वेटिंग 67 और थर्ड एसी में वेटिंग 118 है।
15483 में एसी में वेटिंग चार और 15484 में दोनों क्लास में रिग्रेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed