{"_id":"69737298f20f152b800964f6","slug":"video-video-amatha-ma-havaii-hamal-sa-bcava-ka-le-haaa-blkaaauta-makadaral-2026-01-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में हवाई हमले से बचाव के लिए हुआ ब्लैकआउट मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में हवाई हमले से बचाव के लिए हुआ ब्लैकआउट मॉकड्रिल
हवाई हमलों से बचाव के लिए शुक्रवार को अमेठी के गौरीगंज स्थित नवनिर्मित पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य विभाग और पीडब्ल्यूडी विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया।
मॉकड्रिल के दौरान पूरे जिले को तीन मिनट के लिए ब्लैकआउट कर दिया गया, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अभ्यास में यह दिखाया गया कि हवाई हमले की स्थिति में सुरक्षा बल और विभिन्न सरकारी विभाग कैसे प्रतिक्रिया देंगे। मॉकड्रिल के दौरान कई जगहों पर आग लगने की घटना को भी दर्शाया गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत हरकत में आईं। एसडीआरएफ ने घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिले के अस्पतालों में भेजा गया।
अभ्यास के दौरान जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ सचिन कुमार सिंह, डीएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
आपदा मित्र, सीआरपीएफ, पीआरडी और नगरपालिका के कर्मचारी भी इस मॉकड्रिल का हिस्सा थे। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।