फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   VIDEO: 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे राकेश प्रताप सिंह, गौरीगंज की जनसभा में थामेंगे भाजपा का दामन

VIDEO: 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे राकेश प्रताप सिंह, गौरीगंज की जनसभा में थामेंगे भाजपा का दामन

Thu, 08 Oct 2026 12:28 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:28 PM IST
VIDEO: 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे राकेश प्रताप सिंह, गौरीगंज की जनसभा में थामेंगे भाजपा का दामन
अमेठी सिटी। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह 14 अक्तूबर को भाजपा में शामिल होंगे। गौरीगंज में प्रस्तावित विशाल जनसभा में वह भाजपा का दामन थामेंगे। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने की तैयारी है। विधायक ने खुद भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की है। उनके भाजपा में जाने से गौरीगंज की स्थानीय राजनीति में नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राकेश के भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हो रहा है। लगातार तीन विधानसभा चुनाव जीत चुके राकेश की क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ है। अब भाजपा में उनकी एंट्री के बाद संगठन में भूमिका और आगामी चुनाव में जिम्मेदारी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 14 अक्तूबर की जनसभा में राकेश की औपचारिक एंट्री के साथ ही उनके राजनीतिक सफर का नया अध्याय शुरू होगा। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को भी इसी क्रम में देखा जा रहा है। विधायक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि वह 14 अक्तूबर को गौरीगंज में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा में शामिल होंगे। तीन चुनाव में लगातार जीत से बनाई पकड़ राकेश ने 2012 में पहली बार सपा के टिकट पर गौरीगंज सीट जीती थी। इसके बाद 2017 और 2022 में भी जीत दर्ज की। 2022 में उन्हें 79,040 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश मिश्रा मटियारी को 72,077 वोट मिले। राकेश ने 6,963 वोट के अंतर से चुनाव जीता था। इस्तीफे से निष्कासन तक बदला सियासी सफर 2021 में राकेश ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दिया था। बाद में इस्तीफा वापस लेकर 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव जीता। फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के बाद सपा से उनकी दूरी बढ़ी। जून 2025 में सपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। इसके बाद वह विधानसभा में अनअटैच्ड विधायक के रूप में रहे। लोकसभा चुनाव में अलग रहा मतदान का रुख 2024 के लोकसभा चुनाव में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को 1,08,426 वोट मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 75,048 वोट मिले। दोनों के बीच 33,378 वोट का अंतर रहा। अब राकेश के भाजपा में शामिल होने के बाद इन चुनावी आंकड़ों के बीच स्थानीय राजनीति में नए समीकरणों पर नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज में हंगामा, पूर्व सांसद और गार्ड में जमकर नोकझोंक

08 Oct 2026

कानपुर: खेरेश्वर सरैया घाट पर भारी बवाल, सपाइयों और पुलिस में तीखी नोकझोंक

08 Oct 2026

वृंदावन गुरुकुल हादसा: 'मां, हम कल आएंगे', बेटे विशू ने किया था यह आखिरी वादा, फिर दो घंटे बाद मिली मौत की खबर

08 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस ने कांग्रेसियों को दिल्ली जाने से रोका, पूर्व मंत्री बोले- कार्यकर्ता अहिंसात्मक आंदोलन जारी रखेंगे

08 Oct 2026

VIDEO: कीचड़ में उतरे ग्रामीण तो विधायक ने बुलाई जेसीबी, जलभराव की समस्या का कराया समाधान

08 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: करहल में भूमि पूजन के साथ श्रीरामलीला महोत्सव शुरू

08 Oct 2026

VIDEO: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, बोलीं- सरकारी कर्मचारी का मिले दर्जा

08 Oct 2026
विज्ञापन

वृंदावन गुरुकुलम हादसा: पोस्टमार्टम हाउस में गूंजी चीखें, चार घरों के बुझ गए चिराग

08 Oct 2026

क्या होगा पश्चिम बंगाल का नाम, शमिक भट्टाचार्य ने कर दिया बड़ा खुलासा

08 Oct 2026

कानपुर में आंधी-बारिश में 13 जगह गिरे पेड़, बोर्ड भी उखड़े

08 Oct 2026

दिल्ली में 106 प्रतिबंधित ई-सिगरेट के साथ दुकानदार गिरफ्तार

07 Oct 2026

गाजियाबाद में 93 पेटी अवैध शराब के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार, अपने इलाके में दोनों करते थे सप्लाई,

07 Oct 2026

आंधी-बारिश में पीपल की डाल गिरी, ई-रिक्शा दबा, VIDEO

07 Oct 2026

मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, VIDEO

07 Oct 2026

240 पहिए वाले ट्रेलर ने मात्र 240 मीटर का ही सफर किया, VIDEO

07 Oct 2026

वोट चोर गद्दी छोड़ के नारों के साथ कांग्रेसजनों ने फूंका सीईसी का पुतला, VIDEO

07 Oct 2026

ताड़का वध के बाद फुलवारी में हुआ सीता-राम का प्रथम मिलन, VIDEO

07 Oct 2026

VIDEO: युवक ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

07 Oct 2026

सीएम ने की बैठक, कहा-संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां

07 Oct 2026

VIDEO: एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बसों में आग, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

07 Oct 2026

VIDEO: नेग के लिए भिड़े किन्नरों के दो गुट, सड़क पर नग्न प्रदर्शन

07 Oct 2026

मसूरी शरदोत्सव स्टार नाइट: गजेंद्र सिंह राणा, संगीता ढोंडियाल और मंजू नौटियाल के गीतों पर जमकर झूमे दर्शक

07 Oct 2026

VIDEO: विवि में रील देखने के लिए छात्रों में मारपीट

07 Oct 2026

VIDEO: दहेज हत्या की आरोपी सास को नहीं मिली जमानत

07 Oct 2026

VIDEO: राम बरात के डायवर्जन से एमजी रोड पर जाम, रेंगे वाहन

07 Oct 2026

VIDEO: दिनेश फलाहारी का नया दावा, संत प्रेमानंद से पहली मुलाकात में विराट कोहली को मिले दो करोड़; फिर आवास पर पहुंचाई रकम

07 Oct 2026

VIDEO: बिजलीघर माॅडल रोड को बना दिया ऑटो-ई रिक्शा स्टैंड

07 Oct 2026

VIDEO: पिटाई कर ननद को घर से निकाला

07 Oct 2026

VIDEO: युवती की आत्महत्या-साक्ष्य मिटाने में लेखपाल को भेजा जेल

07 Oct 2026

VIDEO: बच्चों के विवाद में चले ईंट-पत्थर, आठ पर प्राथमिकी

07 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed