{"_id":"6ac69e81bfe2e698c206b55b","slug":"riya-muskan-and-priya-excelled-in-the-competitions-amethi-news-c-96-1-ame1002-177541-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रिया, मुस्कान और प्रिया ने प्रतियोगिताओं में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रिया, मुस्कान और प्रिया ने प्रतियोगिताओं में मारी बाजी
Thu, 08 Oct 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संग्रामपुर में बुधवार को रंगोली, सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
रंगोली प्रतियोगिता में रिया ने पहला, खुशबू ने दूसरा और नैना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मुस्कान प्रथम, अंतिमा द्वितीय और रुचि तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि निबंध प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम, नैना ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानाचार्य बिंदु यादव ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और विचार व्यक्त करने की क्षमता विकसित होती है। विद्यालय में छात्राओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन भविष्य में भी किए जाएंगे।