{"_id":"6a8bd5605b3dbc198907ca80","slug":"video-amatha-ma-sathagathha-halta-ma-nal-ma-mal-yavaka-ka-shava-hataya-ka-aarapa-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में संदिग्ध हालत में नाले में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में संदिग्ध हालत में नाले में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
अमेठी में जायस थाना क्षेत्र के पूरे अजीम गांव निवासी 18 वर्षीय भीम का शव सोमवार को जामो क्षेत्र के सुजानपुर में सड़क किनारे नाले में मिला। बाइक पास में ही खड़ी थी। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके साथ रहे दोस्त विकास (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया गया कि भीम रविवार शाम दोस्त विकास के साथ किसी काम से हिंदू का पुरवा गया था। दोनों शाम करीब 5.30 बजे बाइक से लौट रहे थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन तलाश में जुट गए। सोमवार को सुजानपुर के पास सड़क किनारे नाले में बाइक के साथ भीम का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि भीम की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। वहीं, विकास ने पुलिस को बताया कि मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई थी और वह भी घायल हुआ था। पुलिस उसके बयान और घटनाक्रम की जांच कर रही है।
भीम के पिता जवाहर लाल दिहाड़ी मजदूर हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़ा भीम सूरत में नौकरी करता था और चार दिन पहले ही घर लौटा था। छोटे भाई कल्लू और जसवंत हैं। बेटे की मौत से परिवार में मातम है।
सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जामो थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।