फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   अमेठी के नायब सूबेदार सलमान ने जापान में लहराया तिरंगा, पुरुष डबल स्कल्स रोइंग में जीता कांस्य

अमेठी के नायब सूबेदार सलमान ने जापान में लहराया तिरंगा, पुरुष डबल स्कल्स रोइंग में जीता कांस्य

Sun, 04 Oct 2026 06:37 PM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Sun, 04 Oct 2026 06:37 PM IST
अमेठी के नायब सूबेदार सलमान ने जापान में लहराया तिरंगा, पुरुष डबल स्कल्स रोइंग में जीता कांस्य
अमेठी में तिलोई के डिगही खेरहना गांव के सलमान खान की कहानी हौसले, मेहनत और बदलाव की मिसाल है। वर्ष 2019 में लंबाई अधिक होने के कारण सेना में उनका चयन नौकायन के लिए हुआ तो सलमान ने इसे करने से ही मना कर दिया था। उन्हें इस खेल की जानकारी तक नहीं थी। प्रशिक्षकों और प्रशिक्षण अधिकारी मेजर नागेंद्र हुड्डा ने समझाया तो उन्होंने नाव संभाली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। यही नौकायन अब उन्हें जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के मंच तक ले गया। पुरुष डबल स्कल्स रोइंग में कांस्य पदक जीतकर सलमान ने अमेठी के साथ देश का मान बढ़ाया। गांव के कंपोजिट विद्यालय से प्रारंभिक पढ़ाई करने वाले सलमान वर्ष 2018 में मुंबई इंजीनियर ग्रुप, पुणे के जरिये भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्ष 2021 में उन्होंने पूरी लगन के साथ रोइंग शुरू की। वर्ष 2022 में टीम में जगह बनाई और गुजरात में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने पहले ही मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी क्षमता साबित की। वर्ष 2023 में कई प्रतियोगिताओं में रजत पदक मिले। वर्ष 2024 में ओलंपिक के लिए चयन हुआ, लेकिन ट्रायल में सफलता नहीं मिली। सलमान ने दक्षिण कोरिया में आयोजित एशियाई रोइंग चैंपियन कप में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद सेना में उनके प्रदर्शन को देखते हुए सिपाही से सीधे नायब सूबेदार के पद पर पदोन्नति मिली। सलमान के मुताबिक सामान्य तौर पर इस पद तक पहुंचने में एक सिपाही को 20 से 22 वर्ष की सेवा करनी पड़ती है। इस उपलब्धि ने उनका आत्मविश्वास और बढ़ाया। वर्ष 2025 और 2026 में कई राष्ट्रीय व एशियाई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक और वर्ष 2026 की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी रजत हासिल किया। इसके बाद एशियन गेम्स के लिए उनका चयन हुआ। प्रतियोगिता से पहले स्विट्जरलैंड में खेला, बेल्जियम में करीब एक माह का प्रशिक्षण लिया और नीदरलैंड में विश्व चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया। जापान में आयोजित एशियन गेम्स निर्धारित तारीख से दो दिन बाद शुरू हुई। कर्नल रामाकृष्णन के समझाने पर सलमान पहली बार डबल स्कल रोइंग की तीन चरणों वाली फाइनल स्पर्धा में उतरे। शुरुआती मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में रजत और 1800 मीटर में स्वर्ण पदक मिला। फाइनल में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की। सलमान ने बातया कि जब जापान में भारत का तिरंगा लहराया तो वह क्षण उनके लिए बेहद गर्व का था। डबल स्कल में मिला कांस्य उनका हौसला बढ़ाने वाला है। अब उनका लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, सेना के अधिकारियों, प्रशिक्षकों, चयन टीम और सहयोगियों को दिया। भाई-बहनों में सबसे बड़े सलमान के पिता मोहम्मद कासिम खान के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर आ गई। बहनें रिजवाना और बुसरा विवाहित हैं। छोटे भाई मोहम्मद अदनान, मोहम्मद अयान और मोहम्मद नोमान पढ़ाई कर रहे हैं। मां जबरून निशा, पत्नी शाहिबा खातून और नानी इस्लामून घर पर रहती हैं। सलमान की उपलब्धि पर पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। नायब सूबेदार सलमान ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों को भी समय दें। नशे और मोबाइल की लत से दूर रहकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। पूरी लगन और निष्ठा से मेहनत करने पर सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल मैच का आयोजन

04 Oct 2026

मेरठ: सपाइयों ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

04 Oct 2026

मेरठ: स्वरचित अंतर महाविद्यालय कविता प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दी प्रस्तुति

04 Oct 2026

मेरठ: रजबन रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन

04 Oct 2026

मेरठ: कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में परीक्षा का आयोजन

04 Oct 2026
विज्ञापन

मेरठ: साध्वी प्रपूर्णा भारती ने किए प्रवचन, बिन गुरु कृपा के ईश्वर की प्राप्ति असंभव

04 Oct 2026

महिला ने कार से बुजुर्ग दंपती को मारी टक्कर, कीर्ति नगर हादसे का वीडियो आया सामने

04 Oct 2026
विज्ञापन

लखनऊ में सपा मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर, लिखा- पीडीए एकजुट होंगे, तभी हमारी जीत होगी

04 Oct 2026

आरिफ मसूद ने पूछा- मीनार कैसे गिरी?

04 Oct 2026

मेरठ: महावीर भगवान पर बच्चों ने किया कविता पाठ

04 Oct 2026

मेरठ: मन को शीतल रखने और लोगों की सहायता करने की अपील

04 Oct 2026

मेरठ: शहीद भगत सिंह के विचारों को धारण करने का संकल्प लिया

04 Oct 2026

हांसी के सिसाय पुल के पास नेहरू कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई निजी बस

04 Oct 2026

पीलीभीत: मिनी मैराथन से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश, 250 से अधिक लोग हुए शामिल

04 Oct 2026

सिरमौर: नाहन में सीपीआईएम ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, एसआईआर के विरोध में प्रदर्शन

04 Oct 2026

लखनऊ में गांधी जयंती पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित

04 Oct 2026

लखनऊ में प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला का आयोजन

04 Oct 2026

करनाल में डॉ. बीरुमल ग्रासरूट फुटबॉल टूर्नामेंट का अंतिम दिन आज, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और सीकरी के बीच मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा

04 Oct 2026

जीरा में 500 ड्रोन से दिखाया गया गुरु रविदास जी का जीवन दर्शन

अमृतसर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोलियां मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

04 Oct 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे सिंगापुर, SING फोरम में लेंगे हिस्सा

बहादुरगढ़ में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन, संजय दत्त व दीपेंद्र हुड्डा मुख्य पहुंचे

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

04 Oct 2026

रायबरेली के डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण

04 Oct 2026

अयोध्या में मशीनें खड़ीं, कूड़े का निस्तारण ठप, बाहर जलाया जा रहा कूड़ा

04 Oct 2026

यूपी से मानसून की विदाई, बदला मौसम, जानें अपने शहर का हाल!

04 Oct 2026

कानपुर: पोल पर चढ़े संविदा लाइनमैन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत

04 Oct 2026

ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 में RWA चुनाव जारी, मतदाताओं में दिखा उत्साह, लंबी कतारों में लगे लोग

04 Oct 2026

जींद के लजवाना कलां के पास आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, तीन घायल

04 Oct 2026

कानपुर: पितृपक्ष की नवमी पर दामोदर नगर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य

04 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed