{"_id":"6911b607728c8221180024ec","slug":"video-videoaajamagaugdhha-ka-yavaka-rajakamal-hatayakada-ka-palsa-na-kaya-khalsa-gal-marakara-ka-tha-hataya-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:आजमगढ़ के युवक राजकमल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, गोली मारकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:आजमगढ़ के युवक राजकमल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, गोली मारकर की थी हत्या
बीते छह नवंबर को जैतपुर के तिघरा में हुई आजमगढ़ के अहरौला क्षेत्र के हांसापुर निवासी राजकमल की हत्या की वारदात का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल सत्येंद्र यादव उर्फ छोटू निवासी करमुल्लापुर थाना जैतपुर को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वहीं, अविनाश उर्फ अवनीश यादव निवासी हांसापुर, प्रदीप यादव निवासी ग्राम सुंदरनगर सहराजा थाना पवई व शिवम कुमार निवासी डडिया थाना पवई जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य अभियुक्त काली प्रसाद जायसवाल निवासी अहरौला, रामसिंह उर्फ बड़े टिल्लू, पंकज गिरी निवासी ग्राम विशुनपुर अहरौली अभी गिरफ्त से दूर हैं। एसपी अभिजीत आर शंकर ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि राजकमल ने अपनी जमीन विपक्षी काली जायसवाल को बेची थी, लेकिन इसके रुपये नहीं दे रहा था। इसी के चलते राजकमल को पिस्टल दिलाने का झांसा देकर घटनास्थल लाया गया, जहां सत्येंद्र ने गोली मारकर हत्या की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।