{"_id":"68eccd6034810bdc53061b50","slug":"video-video-paracana-shava-paratama-oura-gata-hadapapa-ka-arajaka-tatava-na-kaya-kashhatagarasata-2025-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्राचीन शिव प्रतिमा और गेट-हैंडपंप को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्राचीन शिव प्रतिमा और गेट-हैंडपंप को अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज क्षेत्र के ग्राम सहसा में स्थित भगवान शिव की प्राचीन प्रतिमा, मंदिर परिसर का गेट तथा पास में लगा हैंडपंप रविवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो लोग आक्रोशित हो उठे। एएसपी पूर्वी श्यामदेव, एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, और नायब तहसीलदार हूबलाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर ग्रामीणों से बातचीत की।
उच्चाधिकारियों ने भगवान शिव की नई प्रतिमा स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कराई साथ ही गेट व हैंडपंप को दुरुस्त कराया जा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए हैं।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से एक निगरानी समिति गठित करने को भी कहा। एएसपी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। अराजक तत्वों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।