{"_id":"6916fff46a4c8b65800fdbb9","slug":"video-video-bhayava-tharagaha-sa-ltata-samaya-thara-vahalra-paugdha-sa-takaraya-eka-mahal-ka-mata-kaii-ghayal-2025-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भियांव दरगाह से लौटते समय थ्री-व्हीलर पेड़ से टकराया, एक महिला की मौत; कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भियांव दरगाह से लौटते समय थ्री-व्हीलर पेड़ से टकराया, एक महिला की मौत; कई घायल
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला मदरहा के पास शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। जनपद जौनपुर से भियांव दरगाह पर दर्शन करने आए लोग लौट रहे थे कि तभी उनका थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए।
हादसे में चिंता देवी (65) पत्नी रामदुलार निवासी कलीचाबाद थाना लाइन बाजार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल छोटेलाल कनौजिया, सुषमा देवी तथा दो बच्चे सागर (9) व साक्षी (11) नाबालिग बच्चों को डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सुनीता देवी, बिंदु देवी, मीनाक्षी, जगत राम, रंजना और शरीफ को मामूली चोटें आई हैं। सभी का उपचार जलालपुर के सीएचसी नगपुर में चल रहा है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद थ्री-व्हीलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।