Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   project manager killed after being hit by a pickup vehicle

Ambedkar Nagar News: पिकअप की टक्कर से एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत

Tue, 10 Nov 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
project manager killed after being hit by a pickup vehicle
पार्थ चट्टोपाध्याय (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र में एनटीपीसी गेट के सामने रविवार शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एलएनटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर पार्थ चट्टोपाध्याय (56) की मौत हो गई। हादसा दीपावली के दिन शाम करीब 7:30 बजे हुआ। वह चाय पीकर लौटते समय कंपनी परिसर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

कोलकाता के बरानगर क्षेत्र के अतुल कृष्णा बेसलेन निवासी स्वागता चट्टोपाध्याय के अनुसार, उनके चाचा पार्थ चट्टोपाध्याय वर्ष 2025 से एनटीपीसी टांडा में एलएनटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। रविवार शाम वह एनटीपीसी गेट के बाहर स्थित एक चाय की दुकान पर गए थे। वहां से लौटते समय टांडा-अयोध्या मार्ग पर एनटीपीसी गेट के सामने अयोध्या की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आननफानन उन्हें सीएचसी टांडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्थ चट्टोपाध्याय का बेटा सागनिक चट्टोपाध्याय इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी इंदु लेखा अचेत हो गईं। सीओ प्रदीप कुमार चंदेल ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पानी से भरे गड्ढे में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं
सद्दरपुर। टांडा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर पिपरी बिशुनपुर गांव के पास मंगलवार को पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव उतराता मिला। शव करीब पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक ने काले रंग की लोअर और टीशर्ट पहन रखी थी। शव की स्थिति देखकर उसके करीब पांच से छह दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने युवक की पहचान कराने के लिए शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित की है। इसके अलावा जिले के सभी थानों और आसपास के जिलों की पुलिस को भी तस्वीर भेजी गई है, ताकि गुमशुदगी के मामलों से उसका मिलान कराया जा सके। सीओ अनूप सिंह चंदेल ने बताया कि युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed