{"_id":"6a8c18a522d02836fe0971e8","slug":"video-abdakaranagara-ma-parata-vabhaga-na-samaya-sa-naha-saljhaii-samasayae-ta-katathara-na-haugdhatal-para-jana-ka-tha-catavana-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में पूर्ति विभाग ने समय से नहीं सुलझाई समस्याएं तो कोटेदारों ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में पूर्ति विभाग ने समय से नहीं सुलझाई समस्याएं तो कोटेदारों ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
अंबेडकरनगर में पूर्ति विभाग में रखे गए प्राइवेट कर्मचारियों के खिलाफ सोमवार को जिले के कोटेदारों का आक्रोश भड़क गया। ऑल इंडिया फेयर प्राइम शॉप डीलरस फेडरशन के बैनर तले कोटेदार कलेक्ट्रेट पहुंचे और डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने विभाग व राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े ठेकेदारों पर मनमानी और शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कोटेदारों की समस्याओं का समाधान न होने पर राशन वितरण की ई-पॉस मशीनें जमा कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। कोटेदारों का आरोप है कि विभाग और ठेकेदारों की ओर से रखे गए प्राइवेट बाबू लगातार उनका शोषण कर रहे हैं। राशन की बोरियों में निर्धारित मात्रा से कम वजन मिलने, दुकानों तक पूरा राशन न पहुंचने और राशन कार्डों में मनमाने तरीके से नाम जोड़ने व काटने की शिकायत भी कोटेदारों ने उठाई। कोटेदारों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।