{"_id":"6acb40818bd7b7c75a053fc5","slug":"video-navaratara-sharathaya-navaratara-ka-pahal-thana-ma-shalpatara-ka-aarathhana-alpa-shakara-mathara-ma-umaugdha-sharathathhal-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्र - शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना, अलोप शंकरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र - शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना, अलोप शंकरी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का रविवार को विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना के लिए संगम नगरी प्रयागराज के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। अलोपीबाग स्थित सिद्धपीठ मां अलोप शंकरी मंदिर में भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतारें लग गईं। किसी ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की तो किसी ने मां के चरणों में अपनी मनोकामनाएं अर्पित कीं। देवी के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा और पूरा वातावरण शक्तिभक्ति, श्रद्धा तथा आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।