फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: A video of BJP MLA Rajkumar Sahay and SO Anuj Saini surfaced after the fight

अलीगढ़: हम मारपीट करेंगे तो हाथ-पैर टूट जाएंगे, बुढ़ापे में हड्डी भी नहीं जुड़ेगी : एसओ

Fri, 14 Aug 2020 02:14 AM IST
विवेक शुक्ला वीडियो डेस्क, अमर उजाला.कॉम
वीडियो डेस्क, अमर उजाला.कॉम Published by: विवेक शुक्ला Updated Fri, 14 Aug 2020 02:14 AM IST
Aligarh: A video of BJP MLA Rajkumar Sahay and SO Anuj Saini surfaced after the fight
थाने में हुई मारपीट की घटना के बाद विधायक व एसओ के बीच एक चबूतरे पर बैठकर बातचीत का वीडियो बुधवार को ही वायरल हो गया था। इसी बीच खैर से भाजपा के ही विधायक अनूप प्रधान आ गए। उनके आने पर दोनों विधायक और एसओ बातचीत करते हुए बरामदे में जाकर बैठ गए। जहां बातचीत में एसओ सीधे कह रहे हैं कि तू ऐसे मारपीट करेगा। अपने बुढ़ापे का तो ख्याल किया होता।
अगर हम मारपीट करेंगे तो हाथ पैर टूट जाएंगे और बुढ़ापे में हड्डी भी नहीं जुड़ने की। फिर वह सम्मान देने की बात कहते हुए कहते हैं कि तेरा सम्मान तो मेरी जूती भी न करे। एसओ खैर विधायक की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि मैं इनका सम्मान करता हूं, पार्टी के अन्य नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि औरों का भी सम्मान करता हूं। मगर, तेरा सम्मान न करने का। बाद में खैर विधायक हस्तक्षेप कर बात खत्म कराते हुए इस वीडियो में दिखाई दे रहे हैं।

सपा नेता-एसओ की बातचीत का ऑडियो बता रहा है क्रास मुकदमे का सच
एबीवीपी कार्यकर्ता रोहित पर हमले के क्रास में जो मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसे लेकर विधायक व एसओ के बीच झगड़ा हुआ। यह क्रास मुकदमा दर्ज कराने के लिए सपा युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष काशिफ आब्दी ने एसओ से सिफारिश की थी। इस बात की सच्चाई वह वायरल ऑडियो कर रहा है, जिसमें एसओ व काशिफ आब्दी के बीच बातचीत हो रही है। बुधवार की घटना के बाद बृहस्पतिवार को वायरल हुए इस ऑडियो में काशिफ आब्दी ने रक्षाबंधन के दिन एसओ गोंडा को फोन मिलाया है और अपना परिचय देते हुए रोहित पर हमले के आरोपी तस्लीम पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज करने की सिफारिश की है


। यह भी कहा है कि उनके भी चोट आई हैं। उनके भी सिर फटे हैं। इस पर एसओ ने जवाब दिया है कि मेरे पर उनकी तहरीर है। आप किसी वरिष्ठ अधिकारी से कहलवा दो। इस पर काशिफ की ओर से कहा गया है कि रक्षाबंधन के चलते अधिकारियों से बात नहीं हो पा रही। फिर भी प्रयास कर रहा हूं। किसी न किसी से कहलवा दूंगा। इस पर एसओ ने जवाब दिया है कि किसी का निर्देश मिलते ही मैं मुकदमा दर्ज कर लूंगा। बता दें कि बुधवार को थाने में झगड़े के बाद विधायक ने सपा नेता अज्जू इशहाक की सिफारिश पर क्रास मुकदमे को लेकर नाराजगी जताई थी। अनुमान है कि वह इसी सिफारिश को अज्जू की मान रहे होंगे। या अज्जू के साथ-साथ काशिफ ने भी सिफारिश की थी। 

विधायक द्वारा पेट्रोल पंप पर मारपीट का जिन्न आया बाहर
बात 3 मई की है। लॉकडाउन के दौरान इगलास से भाजपा विधायक राजकुमार सहयोगी रात करीब साढ़े ग्यारह-बारह बजे के मध्य अचानक इगलास क्षेत्र के मथुरा रोड पर सहारनपुर स्थित भारत ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल पंप पर गनर व पांच-छह लोगों के साथ पहुंचे। हालांकि, लॉकडाउन व रात्रि के कारण पंप बंद था और सुरक्षाकर्मी के अलावा अन्य स्टाफ सोया हुआ था। जहां उन्होंने आते ही स्टाफ से पूछा कि यह बाइकें कैसे और किसकी खड़ी हैं। उन्हें बताया गया कि कुछ ट्रक चालक अपनी बाइक खड़ी कर ट्रक लेकर चले गए हैं। 

आरोप है कि इस पर वे तमतमा गए और वेद कश्यप व रवि वाल्मीकि से गाली गलौज करते हुए साथियों की मदद से मारपीट करने लगे। इसके बाद वे पंप के केबिन में घुसे और वहां लगे सीसीटीवी के डीवीआर पर पहुंचकर अपने सहयोगियों की मदद से रिकार्डिंग डिलीट करने का प्रयास करने लगे। चूंकि, डीवीआर पर पासवर्ड लगा हुआ था, जिसमें वह सफल नहीं हो सके। इस दौरान पासवर्ड भी पूछा गया, मगर वहां मौजूद किसी स्टाफ को पासवर्ड नहीं मालूम था। बाद में वे सभी को धमकी देते हुए चले गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके विषय में पंप के मैनेजर कौशल किशोर की ओर से एसएसपी को विधायक के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज सहित लिखित शिकायत दी गई। कौशल किशोर ने अमर उजाला को बताया कि उस समय एसपी देहात को जांच सौंपी गई। मगर, बाद में सांसद ने समझौता करा दिया गया और यह समझौता एसपी देहात को जांच में दे दिया गया। तब जाकर मसला रफादफा हुआ।

 हालांकि कौशल के अनुसार अब वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। हां, इसके मूल में जरूर पता चला कि उनके पंप के बाहर मंडी समिति की शुल्क वसूली टीम से जुड़ा कोई विवाद था। विधायक का मानना था कि यह बाइकें मंडी के उन्हीं लोगों की हैं। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

राजस्थान सियासी संकट: भाजपा कल लाएगी अविश्वास प्रस्ताव, गहलोत सरकार की बढ़ीं मुश्किलें

13 Aug 2020

दिल्ली में भारी बारिश के बीच डीटीसी बस का ये वीडियो कर देगा हैरान

13 Aug 2020

महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए थे पीएम मोदी और सीएम योगी, मचा हड़कंप

13 Aug 2020

दिल्ली- एनसीआर में भारी बारिश, कई इलाकों में डूबी सड़कें

13 Aug 2020

राजस्थान: सचिन पायलट की वापसी से नाराज कांग्रेस विधायकों को सीएम गहलोत ने दी सलाह

12 Aug 2020
विज्ञापन

विश्व हाथी दिवस 2020: यहां आजाद जिंदगी जी रहे हैं 'गजराज'

12 Aug 2020

कानपुर एनकाउंटर: विकास दुबे का साथी और 50 हजार का इनामी बाल गोविंद पकड़ा गया

11 Aug 2020
विज्ञापन

राजस्थान में सुलझ गया सियासी संकट, सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच बन गई बात

11 Aug 2020

सुशांत सिंह राजपूत कथित आत्महत्या मामला: अपना बयान देने के लिए मीतू सिंह ईडी ऑफिस पहुंचीं

11 Aug 2020

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश: किश्तवाड़ में रास्ते पर उफनाई नदी ने मचाया कहर

विकास दुबे कांड: पहली बार जय की पत्नी आई सामने, किया बड़ा खुलासा

10 Aug 2020

सचिन पायलट की शिकायतों पर सोनिया गांधी ने दिया ये बड़ा आदेश

10 Aug 2020

Heavy Rain In Uttarkashi: लकड़ी की पुलिया से पार हो रहा उफनाया बरसाती नाला

10 Aug 2020

मुंबई की भारी बारिश के बीच हादसा टालने के लिए घंटों 'पहरेदारी' करती रही महिला

10 Aug 2020

महाराष्ट्र में अब आवाज से होगी कोरोना की जांच, आदित्य ठाकरे ने दी जानकारी

09 Aug 2020

सुशांत सिंह राजपूत केस में संजय राउत की एंट्री, कहा- कुछ लोग पर्दे के पीछे पटकथा लिख रहे हैं

09 Aug 2020

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिले सीएम मनोहर लाल खट्टर

08 Aug 2020

Kerala Plane Crash: सीआईसीएफ के जवान की जुबानी सुनिए कोझिकोड हादसे की कहानी

08 Aug 2020

Air India Express Flight Crash: कोझिकोड विमान हादसे की ये थी असल वजह

08 Aug 2020

कर्नाटक में भारी बारिश से बाढ़ के हालात: 3 महीने के बच्चे को एनडीआरएफ ने ऐसे बचाया

08 Aug 2020

कानपुर एनकाउंटर : विकास दुबे के पैर छूता था एसओ विनय तिवारी, ऑडियो में एक और खुलासा

08 Aug 2020

लखनऊ में महिला ने किया अनोखा कारनामा, रामनाम लिखकर तैयार कर दी रामायण

07 Aug 2020

रामलला की रत्नजड़ित हरित पोशाक को बनाने वाले कारीगर की ये है ख्वाहिश

06 Aug 2020

मुंबई के दादर में बारिश की वजह से मकान का हिस्सा गिरा

06 Aug 2020

भारी बारिश के कारण जलमग्न हुई मुंबई , शहर में बाढ़ जैसे हालात

06 Aug 2020

अयोध्या: सरयू तट पर हुई संध्या आरती, मंत्रोच्चारण से गूंज उठा वातावरण

04 Aug 2020

अयोध्या भूमिपूजन: सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

03 Aug 2020

सुशांत सिंह केस: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख का बयान, जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही

03 Aug 2020

कानपुर संजीत यादव किडनैपिंग-मर्डर केस: रक्षाबंधन पर संजीत यादव की बहन को है भाई के आने इंतजार

03 Aug 2020

यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव

02 Aug 2020
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed