फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   State-Level Chess Championship Begins in Aligarh

अलीगढ़ में शतरंज का महाकुंभ: 64 खानों पर शह-मात, पांच मंडलों की टीमें पहुंची

Tue, 08 Sep 2026 10:23 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 08 Sep 2026 10:23 AM IST
सार

Aligarh Chess News: डीएस इंटर कॉलेज में आज से सजी शतरंज की बिसात! हाथी-ऊंट-घोड़े की चाल से तय होगी बाजी, 5 मंडलों की टीमें पहुंची। 11 सितंबर तक चलेगा रोमांच।

विज्ञापन
State-Level Chess Championship Begins in Aligarh
प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता - फोटो : एआई

विस्तार

अलीगढ़ के डीएस इंटर कॉलेज में मंगलवार से प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हर मुकाबला पूरी तरह रोमांच से भरा होगा। सामने होगी 64 खानों की बिसात और उस पर एक-एक चाल के साथ बदलती बाजी। कहीं हाथी रास्ता बनाएगा तो कहीं ऊंट तिरछी चाल से हमला बोलेगा। घोड़े की ढाई घर की छलांग के बीच वजीर को बचाने की कोशिश होगी और राजा को सुरक्षित रखते हुए शह-मात की रणनीति तैयार होगी।

विज्ञापन


डीएस इंटर कॉलेज में 8 से 11 सितंबर तक प्रतियोगिता होगी। सोमवार देर रात तक टीमें आती रहीं। देवीपाटन, आजमगढ़, सहारनपुर, वाराणसी और मेरठ मंडल की टीमें पहुंच गईं। बाकी मंडलों की टीमें मंगलवार सुबह सात बजे तक पहुंच जाएंगी। खेल जानकार डॉ. शाहनवाज खान ने बताया कि शतरंज में जीत ताकत से नहीं, दिमाग की रफ्तार और सही समय पर सही फैसला लेने की क्षमता से मिलती है। 
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए वाराणसी मंडल की हीरालाल 12 सैनी इंटर कॉलेज में पहुंचे टीम।यहां खिलाड़ी के सामने सिर्फ मोहरों को आगे बढ़ाने की चुनौती नहीं होती, बल्कि प्रतिद्वंद्वी की सोच को पढ़ना भी होता है। डॉ. विपिन वार्ष्णेय ने बताया कि टीमों को एचबी इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज में छात्र, जबकि रतनप्रेम डीएवी इंटर कॉलेज, माहेश्वरी कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed