फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student on bicycle killed after being hit by truck; commotion ensues

Aligarh News: ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार छात्र की मौत, हंगामा

Tue, 08 Sep 2026 03:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Student on bicycle killed after being hit by truck; commotion ensues
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
गांधीपार्क थाना क्षेत्र के कमालपुर रोड पर सोमवार शाम एक सड़क हादसे में साइकिल सवार कक्षा छह के छात्र मनीष (14) की जान चली गई। अनियंत्रित ट्रक ने किशोर को कुचल दिया। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया और हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया और कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर किसी तरह मामले को शांत कराया। हादसा गांधीपार्क थाना क्षेत्र के नगला मानसिंह के पास सोमवार शाम 5.45 बजे हुआ। स्थानीय निवासी रणधीर सिंह का बेटा मनीष अपनी साइकिल से किसी काम से बाजार की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मनीष संतुलन खो बैठा और सीधे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। गंभीर चोट लगने और मौके पर अत्यधिक खून बहने से किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को दौड़ाकर दबोच लिया। गुस्से में आए लोगों ने उसकी पिटाई भी की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। लापरवाह ड्राइविंग से नाराज भीड़ ने सड़क पर जाम लगाने और जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को बिगड़ता देख गांधीपार्क थाने से भारी पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंच गई।



पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ धनंजय कुमार के मुताबिक पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। मनीष अपने घर में सबसे छोटा था। उससे बड़ी बहन है और बड़ा भाई है। पिता मजदूरी करते हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed