Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
While the family slept, masked thieves stole jewellery worth lakhs; the incident was captured on CCTV.
{"_id":"6ae84d69b0aced64f30a7e42","slug":"video-while-the-family-slept-masked-thieves-stole-jewellery-worth-lakhs-the-incident-was-captured-on-cctv-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोता रहा परिवार, लाखों के जेवर समेट ले गए नकाबपोश चोर; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोता रहा परिवार, लाखों के जेवर समेट ले गए नकाबपोश चोर; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आगरा के कमला नगर में परिवार सोता रहा, दो चोर लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। एफ ब्लॉक, कमला नगर निवासी संदीप अग्रवाल के घर में घुसे दो नकाबपोश चोर अलमारी खोलकर जेवरात ले गए। संदीप अग्रवाल पीवीसी दरवाजे के व्यापारी हैं।
उन्होंने बताया कि रात में परिवार सो गया था। वो पत्नी और बेटी के साथ एक कमरे में थे। मां और पिता दूसरे कमरे में थे। सुबह 6:00 बजे आंख खुली तो देखा कि तीसरे कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी है। उसमें सामान बिखरा हुआ था।
इस पर पुलिस को सूचना दी। चोर सड़क किनारे बने कमरे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे। सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। उन्होंने अपना चेहरा भी ढक रखा है। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है। टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।