{"_id":"6ab8eb544473fe6ba60dfe3c","slug":"video-ultrasound-centers-in-agra-to-be-inspected-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की होगी जांच, पुरानी मशीनों का भी ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में अल्ट्रासाउंड सेंटरों की होगी जांच, पुरानी मशीनों का भी ऑडिट
आगरा में भ्रूण लिंग जांच का अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ में आने के बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर भी निशाने पर आ गए हैं। इनकी जांच होने के साथ ही पुरानी मशीनों का भी ऑडिट होगा। आशंका है कि गैंग के सदस्य पुरानी मशीनों को खरीदकर भ्रूण लिंग जांच में उपयोग कर रहे हैं। ग्वालियर रोड स्थित नगला माकरोल में संस्कार हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग जांच का अंतरराज्यीय रैकेट पकड़ा गया। यहां हरियाणा पुलिस ने छापा मारकर सात आरोपी बीते दिनों पकड़े। अवैध रूप से अस्पताल संचालित हो रहा था। यहां पर अल्ट्रासाउंड की पोर्टेबल मशीन समेत अन्य उपकरण बरामद कर उन्हें सील कर दिया गया। हरियाणा और आगरा की पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि रैकेट अल्ट्रासाउंड की पुरानी और खराब मशीनों को खरीदकर उससे भ्रूण लिंग की जांच करता है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 456 अस्पताल और करीब 150 रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर पंजीकृत हैं। इनकी जांच करने के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट सेल के प्रभारी डॉ. सुशील कुमार, अपंजीकृत सेल के प्रभारी डॉ. धर्मेश्वर श्रीवास्तव और डॉ. जितेंद्र लवानियां की टीम बनाई है। ये अस्पताल और सेंटरों की जांच करेंगे। इसमें इनके लाइसेंस, डॉक्टरों का नाम, अल्ट्रासाउंड मशीन है कि नहीं, कितने अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। मरीजों का विवरण, चिकित्सक का नाम, पुरानी मशीन हटाई है तो वह कहां है इन तमाम बिंदुओं पर रिपोर्ट बनेगी। गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।