Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Train travel between Agra and Dholpur to become safer Kavach protection system implemented on the 52 km track
{"_id":"6ab66d3e1a9c54427c074da4","slug":"video-train-travel-between-agra-and-dholpur-to-become-safer-kavach-protection-system-implemented-on-the-52-km-track-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा-धौलपुर के बीच ट्रेन सफर होगा और सुरक्षित, 52 किमी ट्रैक पर कवच की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा-धौलपुर के बीच ट्रेन सफर होगा और सुरक्षित, 52 किमी ट्रैक पर कवच की सुरक्षा
आगरा कैंट से धौलपुर के बीच ट्रेन यात्रियों की सुरक्षा और मजबूत हो गई है। 52.46 किलोमीटर रेलखंड पर मानक कवच प्रणाली की सफल कमीशनिंग बृहस्पतिवार को कर दी गई। इस हिस्से में 720 आरएफआईडी टैग लगाए गए हैं। कवच मानवीय चूक की स्थिति में ट्रेन की गति नियंत्रित करने में मदद करेगा और आमने-सामने, पीछे से टक्कर के साथ ट्रेन के अपने आप चल पड़ने और रुकी ट्रेन की सुरक्षा में सहायक होगा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आरएफआईडी टैग ट्रेन की स्थिति और परिचालन से जुड़ी जरूरी जानकारी कवच प्रणाली तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मानक कवच स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है, जो लोको पायलट को सुरक्षा सहायता देती है। परियोजना महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पूरी हुई। इससे आगरा कैंट-धौलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का सुरक्षित और भरोसेमंद संचालन बढ़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।