{"_id":"6ada476f776db0a9910a2241","slug":"video-train-speeds-slowed-down-due-to-rob-construction-trains-ran-at-20-kilometer-per-hour-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आरओबी निर्माण से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 20 किमी की गति से चली ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आरओबी निर्माण से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 20 किमी की गति से चली ट्रेनें
आगरा में ईदगाह-खेरिया आरओबी के निर्माण के कारण इस मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों की गति सीमा 20 किमी प्रति घंटा कर दी गई है। इस रूट से गाड़ियां कॉशन के साथ गुजरेंगी। रोजाना सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक ब्लॉक लिया जा रहा है। वहीं अब पुल की बनावट बदल जाएगी। इसमें कंपोजिट गर्डर लगाए जाएंगे। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि फिलहाल सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक ब्लॉक लिया जा रहा है। निर्माण कार्य की जरूरत के अनुसार ट्रेनों का दो-दो घंटे का ब्लॉक भी लिया जाएगा, ताकि काम में कोई बाधा न आए। आरओबी पर पहले ओपन वेब गर्डर लगे थे, जो पूरी तरह गल चुके हैं। अब उनकी जगह कंपोजिट गर्डर लगाए जाएंगे। इससे आरओबी की मौजूदा बनावट बदल जाएगी और यह नए स्वरूप में नजर आएगा। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 15 जनवरी तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आरओबी के रास्ते को बंद कर दिया गया है। दोनों ओर दीवार खड़ी कर दी है। इसके बावजूद लोग लगातार आरओबी से होकर निकल रहे हैं, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।