{"_id":"6ada4babe9f041b8430736a0","slug":"miscreants-entered-clinic-and-robbed-doctor-in-agra-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों का दुस्साहस: क्लीनिक में घुसकर डाॅक्टर ताना तमंचा, सोने की चेन-मोबाइल लूटा; कार सवारों ने की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों का दुस्साहस: क्लीनिक में घुसकर डाॅक्टर ताना तमंचा, सोने की चेन-मोबाइल लूटा; कार सवारों ने की वारदात
Thu, 22 Oct 2026 11:15 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:15 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। क्लीनिक में घुसकर चिकित्सक की कनपटी पर तमंचा तान दिया। इसके बाद चेन और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद से चिकित्सक दहशत में हैं।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के दयालबाग में कार से आए तीन बदमाशों ने फिजिशियन डॉ. गौरव जैन के क्लीनिक में घुसकर दुस्साहसिक तरीके से लूट की वारदात की। कनपटी पर तमंचा लगाकर गोली मारने की धमकी देकर सोने की चेन और मोबाइल लूटकर ले गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनकी मदद से संदिग्धों तक पहुंच गई। दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। मगर घटना से पीड़ित दहशत में हैं।
शीतला धाम कॉलोनी, दयालबाग निवासी डॉ. गौरव जैन ने बताया कि वह घर के पास ही क्लीनिक चलाते हैं। पत्नी डॉ. अनामिका जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। वह भी क्लीनिक पर बैठती हैं। 20 अक्तूबर को वो 9:30 बजे चली गईं। बाद में कर्मचारी भी चला गया। वह अकेले बैठे हुए थे। तभी तीन बदमाश आए। एक ने पहले पूछा कि इलाज के लिए अंदर आ जाएं क्या? उन्होंने अंदर जाने के लिए बोल दिया। इस पर दो सामने कुर्सियों पर आकर बैठ गए जबकि तीसरा उनकी सीट के पीछे आकर खड़ा हो गया।
वह कुछ समझ पाते तब तक सीट के पीछे वाले ने तमंचा निकालकर कनपटी पर लगा दिया। उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की। इस पर उसने गोली मारने की धमकी दी। वह घबरा गए। कुछ बोल नहीं सके। तभी सामने बैठे बदमाशों में से एक ने मोबाइल तो दूसरे ने गले में पड़ी तीन तोले की चेन लूट ली। उन्होंने विरोध किया मगर वो धमकी देने लगे। आरोपी लूट के बाद बाहर की तरफ भाग गए। कुछ देर बाद जब वो बाहर की तरफ आए तो वह थार गाड़ी में बैठकर जा रहे थे। उन्होंने गार्ड के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आ गई। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे।

Trending Videos
दो दिन पहले रेकी करने आया था एक बदमाश
डॉ. गौरव जैन ने बताया कि लूट करने में शामिल एक बदमाश 18 अक्तूबर को भी क्लीनिक पर आया था। कहा था कि फेफड़ों में दिक्कत है। उसको इलाज कराना है। वह जांच करते उससे पहले ही बोला कि कल दिखाने आऊंगा। यह कहकर चला गया था। आशंका है कि वह रेकी करके गया था। लूट के लिए ऐसा समय चुना, जब क्लीनिक पर कोई होता नहीं है।
आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। जांच कराई जा रही है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ संदिग्ध चिह्नित कर लिए गए हैं। उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। -बजरंग प्रसाद, एसीपी हरीपर्वत