{"_id":"6ad9f28cc44503dc3703b037","slug":"video-development-works-in-punjab-face-a-crisis-contractors-present-5-demands-to-the-government-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब में विकास कार्यों पर संकट, ठेकेदारों ने सरकार के सामने रखीं 5 मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में विकास कार्यों पर संकट, ठेकेदारों ने सरकार के सामने रखीं 5 मांगें
पंजाब में विकास कार्यों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ठेकेदारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार से जल्द समाधान की मांग की है। ठेकेदारों का कहना है कि निर्माण सामग्री की कमी, भुगतान में देरी और सरकारी स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते समस्याएं हल नहीं हुईं तो निर्धारित समय में काम पूरा करना मुश्किल हो जाएगा।
ठेकेदारों ने पांच प्रमुख मुद्दे उठाते हुए कहा कि रामां रिफाइनरी से समय पर लुक (बिटुमेन) नहीं मिल रहा है। भुगतान जमा करवाने के बावजूद कई-कई दिन तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं, पंजाब में क्रशर बंद होने के कारण निर्माण सामग्री की कमी बनी हुई है। दूसरे राज्यों से सामग्री मंगवाने पर कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और दरों में स्थिरता नहीं है।
ठेकेदारों ने किए गए कार्यों का बिटुमेन एस्केलेशन जारी नहीं करने और लंबित भुगतान का मामला भी उठाया। उनका कहना है कि एक तरफ भुगतान अटके हुए हैं, वहीं दूसरी ओर काम में देरी होने पर भारी जुर्माने लगाए जा रहे हैं। इससे ठेकेदारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ठेकेदारों के मुताबिक, सर्दियों का मौसम नजदीक है और काम पूरा करने के लिए लगभग 20 से 25 दिन का समय बचा है। ऐसे में निर्माण सामग्री की उपलब्धता और भुगतान संबंधी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो विकास कार्यों को समय पर पूरा करना चुनौती बन जाएगा।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि रिफाइनरी से बिटुमेन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, निर्माण सामग्री की कमी दूर की जाए, लंबित भुगतान जारी किए जाएं, बिटुमेन एस्केलेशन का भुगतान किया जाए और काम में देरी के कारण लगाए जा रहे जुर्मानों पर रोक लगाकर राहत दी जाए। ठेकेदारों का कहना है कि इन समस्याओं का समाधान होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और निर्धारित समय में पूरा करना संभव हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।