{"_id":"6ab8eb5badc8c9e4670c8746","slug":"video-second-round-of-neet-ug-counselling-begins-at-sn-medical-college-66-candidates-admitted-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में नीट यूजी के दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू, 66 का हुआ प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल काॅलेज में नीट यूजी के दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू, 66 का हुआ प्रवेश
एसएन मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी के दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई है। इसमें आठ मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश प्रक्रिया की काउंसिलिंग की जा रही है। एक अक्तूबर तक काउंसिलिंग की जाएगी। नीट यूजी काउंसिलिंग के प्रभारी डॉ. करुणा शंकर दिनकर ने बताया कि इसमें मथुरा केडी डेंटल कॉलेज, केडी मेडिकल कॉलेज, एसकेएस मेडिकल कॉलेज, केएम मेडिकल कॉलेज, आरएसएस मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद का एफएच मेडिकल कॉलेज, शिकोहाबाद के फूलन सिंह मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस और बीडीएस की 1466 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसमें अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों का ऑनलाइन और भौतिक सत्यापन करने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण किया। काउंसिलिंग के सह प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन 66 अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ है। एक अक्तूबर तक काउंसिलिंग चलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।