{"_id":"6a918339a0b5c3444d00c769","slug":"video-roadways-driver-dies-in-road-accident-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हादसे में रोडवेज चालक की माैत, रक्षाबंधन पर छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हादसे में रोडवेज चालक की माैत, रक्षाबंधन पर छाया मातम
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में रोडवेज चालक की दर्दनाक मौत से गढ़ी नौहवार गांव में मातम छा गया। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बस खराब होने के बाद यात्रियों की मदद के लिए सड़क पर खड़े 57 वर्षीय चालक जीवन सिंह को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक श्यामवीर के मुताबिक जीवन सिंह लखनऊ से बस लेकर ड्यूटी पर निकले थे। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 146 के पास जनपद कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत बस तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई थी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए चालक नीचे उतरे थे, तभी हादसा हो गया। शुक्रवार शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। वहीं गांव में सार्वजनिक श्मशान घाट नहीं होने की समस्या भी सामने आई। कीचड़ भरे रास्ते के कारण अंतिम संस्कार में भारी परेशानी हुई। मजबूरी में ग्रामीणों को निजी खेत में खड़ी बाजरे की फसल काटकर अंतिम संस्कार की जगह बनानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में जल्द पक्के सार्वजनिक अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।