{"_id":"6aad4b0346546b04d804e626","slug":"video-road-inaugurated-in-jarai-bhagor-mla-holds-public-hearing-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: उजरई भगोर में सड़क का लोकार्पण, विधायक ने की जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: उजरई भगोर में सड़क का लोकार्पण, विधायक ने की जनसुनवाई
आगरा के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के गांव उजरई भगोर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया। विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सड़क को ग्रामीणों के लिए समर्पित किया। करीब 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी मार्ग से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। लोकार्पण के बाद विधायक चौधरी बाबूलाल ने गांव में जनसुनवाई की। इसमें स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और विकासखंड के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बिजली, स्वास्थ्य, विकास कार्यों सहित विभिन्न समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके समाधान के निर्देश दिए। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में सड़क, नाली,बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जनसुनवाई के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों से समाधान कराया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक का स्वागत किया। ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य कराए जाने और समस्याओं के समाधान के लिए आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।