{"_id":"6ad26aaa95a97feae1020742","slug":"video-ramlila-performances-organized-in-agra-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामसेतु निर्माण के साथ लंका कूच, अंगद की ललकार से गूंजा रावण दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामसेतु निर्माण के साथ लंका कूच, अंगद की ललकार से गूंजा रावण दरबार
आगरा में श्री रामलीला कमेटी की ओर से बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को रामसेतु निर्माण, लंका कूच और अंगद-रावण संवाद की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के जयघोषों के बीच रामसेना के लंका पहुंचने और निर्भीक अंगद की ललकार से रावण दरबार गूंज उठा। समुद्र देव से मार्ग प्राप्त करने से लेकर रामसेतु निर्माण तक के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भक्ति और उत्साह से भर दिया। शुक्रवार को श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन और रुद्राक्ष फाउंडेशन की ओर से प्रभु सिया-राम और अन्य स्वरूपों की आरती उतारी गई। श्री गिरिराज जी सेवक मंडल के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज गर्ग, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक गौरव बंसल ने स्वरूपों को माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, भगवानदास बंसल, मुकेश जौहरी, अंजुल बंसल आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।