{"_id":"6a733c3f08fb278fd105c61b","slug":"video-postal-service-timings-extended-in-agra-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डाक सेवाओं का समय बढ़ा, अब सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक मिलेगी स्पीड पोस्ट और पार्सल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डाक सेवाओं का समय बढ़ा, अब सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक मिलेगी स्पीड पोस्ट और पार्सल की सुविधा
आगरा में शहरवासियों की सुविधा के लिए डाक विभाग ने अपनी सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब प्रतापपुरा प्रधान डाकघर, संजय प्लेस और एमजी रोड स्थित जीएल एम्पोरियम में आमजन को लंबे समय तक डाक सेवाएं उपलब्ध होंगी। प्रधान डाकपाल शशिकांत जैन ने बताया कि प्रतापपुरा प्रधान डाकघर में अब सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक डाक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। संजय प्लेस स्थित पोस्ट ऑफिस सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक की सुविधा रहेगी। वहीं एमजी रोड स्थित जीएल एम्पोरियम में यह सुविधा और भी विस्तारित करते हुए सुबह 8:00 बजे से रात 11:00 बजे तक दी जाएगी। इन केंद्रों पर नागरिक स्पीड पोस्ट, पार्सल, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय डाक सहित विभिन्न डाक सेवाओं का लाभ निर्धारित समय तक ले सकेंगे। सेवाओं के विस्तारित समय से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और अन्य नागरिकों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अब वे देर शाम और रात में भी आवश्यक डाक एवं आधार संबंधी कार्य आसानी से करा सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।