{"_id":"6ad50f5c516969356e07deb4","slug":"video-organization-of-ramlila-performances-in-agra-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रीराम के जयकारों के बीच धराशायी हुआ कुंभकर्ण, 40 फुट के पुतले का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रीराम के जयकारों के बीच धराशायी हुआ कुंभकर्ण, 40 फुट के पुतले का दहन
रामलीला मैदान रविवार को प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रीरामलीला महोत्सव में श्रीराम और कुंभकर्ण के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। रणभूमि में दोनों ओर से तीरों की बौछार हुई तो तलवार, गदा और भालों से भी प्रहार किए गए। युद्ध के रोमांचक दृश्यों के बीच भगवान ने अमोघ अस्त्र से कुंभकर्ण का वध हुआ। इसके बाद तोप के गोलों के धमाकों और आतिशबाजी के बीच लगभग 40 फुट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। रविवार की लीला का आरंभ लक्ष्मण के मूर्छा से जागने से हुआ। रामसेना के पराक्रम से चिंतित रावण ने युद्ध में अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए कुंभकर्ण को जगाने का निर्णय लिया। छह माह तक निद्रा में रहने वाले कुंभकर्ण को जगाने के लिए रावण स्वयं उसके महल पहुंचा। काफी प्रयासों के बाद कुंभकर्ण की निद्रा टूटी तो वह मदमस्त हाथी की भांति युद्धभूमि की ओर चल पड़ा। विशालकाय कुंभकर्ण के रणभूमि में उतरते ही युद्ध का रोमांच बढ़ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।