{"_id":"6ad902ae85ae0e89ae07d41d","slug":"video-newborn-dies-after-delivery-family-creates-ruckus-at-chc-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजन का सीएचसी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजन का सीएचसी पर हंगामा
आगरा के फतेहाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद नवजात बच्ची की मौत होने पर बुधवार को परिजन ने जमकर हंगामा किया। घरवालों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही और सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाकर शांत कराया। पीड़ित ने सीएचसी अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव चाचीपुरा खंडेर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे पत्नी सीनू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे थे। यहां सुबह 8:53 बजे पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया। अरुण का आरोप है कि प्रसव से पहले स्टाफ नर्स ने दो हजार रुपये सुविधा शुल्क के रूप में लिए। इसके बाद परिजन ने बच्ची को देखने के लिए कहा तो उन्हें देखने नहीं दिया गया। स्टाफ नर्स ने पांच हजार रुपये और मांगे। करीब दो घंटे बाद बच्ची मृत अवस्था में मिली। परिजन बच्ची को लेकर फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन नवजात का शव लेकर सीएचसी पहुंचे और स्टाफ नर्स पर लापरवाही व सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।