{"_id":"6adf29abb856a1fe7c0f2df1","slug":"video-mlc-election-re-polling-someone-else-casts-vote-in-place-of-elderly-principal-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव का पुनर्मतदान: बुजुर्ग प्रधानाचार्य का किसी और ने डाल दिया वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव का पुनर्मतदान: बुजुर्ग प्रधानाचार्य का किसी और ने डाल दिया वोट
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के तहत तीन मतदान केंद्रों पर 26 अक्तूबर को पुनर्मतदान कराया जा रहा है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, खैरागढ़, सैंया और फतेहाबाद स्थित तीन बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। खेरागढ़ तहसील परिसर स्थित मतदान केंद्र पर सोमवार को उस समय स्थिति असहज हो गई, जब जीजीआईसी के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मतदान करने पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई कि उनका वोट पहले ही डाला जा चुका है। इस पर उन्होंने मौजूद अधिकारियों से शिकायत की और नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतनी चुस्त दुरुस्त व्यवस्था के बावजूद उनकी जगह कोई दूसरा व्यक्ति वोट डालकर कैसे चला गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह वोट डाले बिना नहीं जाएंगे। इसके बाद पीठासीन अधिकारियों ने उच्चाधिकारी से फोन पर बात की और फिर उनका मतदान कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।