{"_id":"6a9d4d200b6229a795059ef9","slug":"video-germs-not-being-destroyed-by-antibiotics-90-of-medicines-ineffective-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एंटीबायोटिक से नहीं नष्ट हो रहे कीटाणु, 90 फीसदी दवाएं बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एंटीबायोटिक से नहीं नष्ट हो रहे कीटाणु, 90 फीसदी दवाएं बेअसर
खुद की डॉक्टरी-एंटीबायोटिक दवाओं की ओवरडोज भारी पड़ रहा है। इससे बीमारी के कीटाणु नष्ट नहीं हो रहे हैं। हालत ये है कि 90 फीसदी एंटीबायोटिक दवाएं बेअसर साबित हो रही हैं। इससे आईसीयू के मरीजों को बचाना मुश्किल हो रहा है। एसएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी की राइट एंटीबायोटिक, स्टार्ट विद राइट कल्चर विषय पर कार्यशाला में चिकित्सा विज्ञानियों ने इस पर चिंता जताई है।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की वैज्ञानिक डॉ. कामिनी वालिया ने बताया कि निमोनिया, टाइफाइड, यूटीआई, सेप्सिस, वायरल इन्फेक्शन, टीबी, फेफड़े समेत कीटाणुओं से होने वाली बीमारियों में एंटीबायोटिक दवाएं रेसिस्टेंट हो रही हैं। इन दवाओं से संक्रमण करने वाले कीटाणु नष्ट नहीं हो रहे। इससे मर्ज आसानी से ठीक नहीं हो रहा। जान का जोखिम भी बढ़ गया है। आईसीएमआर की मदद से दो नई एंटीबायोटिक दवाएं विकसित हुई हैं। केजीएमयू लखनऊ के इन्फेक्शन डिजीज डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु रेड्डी ने बताया कि एंटी फंगल और एंटी इन्फेक्शन दवाएं तेजी से रेसिस्टेंट हो रही हैं। सबसे ज्यादा आईसीयू के गंभीर मरीजों का इलाज बनता जा रहा है। तीन-चार तरह के कीटाणुओं की दवाएं सबसे ज्यादा रेसिस्टेंट हैं। यही स्थिति रही तो अगले 10-15 साल में भी एंटीबायोटिक दवाएं बीमारी पर कार्य नहीं करेंगी। ऐसे में चिकित्सक दो-तीन एंटीबायोटिक को मिलाकर इलाज कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।