{"_id":"6a9d4d1cd2fbe411b50a143c","slug":"video-frequent-colds-can-damage-eardrum-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बार-बार जुकाम होना, बड़ी बीमारी का संकेत, चिकित्सकों ने किया आगाह; छिन सकती है सुनने की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बार-बार जुकाम होना, बड़ी बीमारी का संकेत, चिकित्सकों ने किया आगाह; छिन सकती है सुनने की क्षमता
बार-बार जुकाम-खांसी से कान पर भी असर पड़ रहा है। इससे सूजन, दर्द के साथ संक्रमण भी हो रहा है। लंबे समय तक ऐसी स्थिति से ऊंचा सुनने की परेशानी हो रही है। मर्ज बढ़ने पर कान का पर्दा भी खराब होने का खतरा रहता है। ऐसे में कॉक्लियर इम्प्लांट करने की जरूरत पड़ती है। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में सिजीकॉन-2026 में डॉक्टरों ने बीमारी और बचाव पर व्याख्यान दिए। जयपुर से आए लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. डीएम वेंकटेश ने बताया कि बार-बार जुकाम-खांसी से नाक और गले का बलगम यूस्टेशियन ट्यूब बंद होने लगता है। इससे कान में दबाव पड़ता है। सूजन और दर्द से मरीज को परेशानी होती है। ऐसे ही कान के पर्दे के पीछे मवाद पड़ने से ओटिटिस मीडिया (मध्य कान का संक्रमण) की परेशानी बनने लगती है। इससे सुनने की क्षमता प्रभावित होती है, ऊंचा सुनाई देता है। अधिकांश ये बच्चों में परेशानी मिल रही है। कार्यशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. माधुरी गोरे, डॉ. रश्मि अग्रवाल, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. नरेश पांडा, डॉ. रजत कपूर, डॉ. अरविंद गुप्ता आदि ने भी व्याख्यान दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।