{"_id":"6ac20a34ed957e0a3805ed03","slug":"video-dr-rajnish-and-deepak-get-place-in-bjp-new-media-team-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा की नई मीडिया टीम: डाॅ. रजनीश प्रदेश प्रवक्ता, दीपक बघेल बने सह संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की नई मीडिया टीम: डाॅ. रजनीश प्रदेश प्रवक्ता, दीपक बघेल बने सह संयोजक
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को पार्टी की नई प्रदेश एवं क्षेत्रीय मीडिया टीम की आधिकारिक घोषणा की। नई टीम में आगरा और ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की पृष्ठभूमि वाले आगरा निवासी दीपक बघेल को प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। पहले वह प्रदेश प्रवक्ता रहे हैं। साथ ही 2015 के छात्रसंघ चुनाव में आगरा विश्वविद्यालय के संयुक्त सचिव भी चुने गए थे। वहीं, ब्रज क्षेत्र के पूर्व मंत्री रहे डॉ. रजनीश त्यागी को पदोन्नति देते हुए प्रदेश प्रवक्ता का पद सौंपा गया है। प्रदेश स्तरीय टीम में राज कुमार राजू और आगरा जिला भाजपा के पूर्व प्रभारी रहे अमित वाल्मीकी को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट की सूची में जगह मिली है। राजू पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। अमित प्रदेश मंत्री रहे थे। ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय मीडिया टीम में भी स्थानीय नेताओं को तरजीह दी गई है। अंकित माहेश्वरी को मीडिया संयोजक, जबकि खेरागढ़ निवासी श्याम सुंदर पराशर को शशि भूषण गुप्ता, अमित गुप्ता व नीशित शर्मा के साथ क्षेत्रीय सह मीडिया संयोजक बनाया गया है। वहीं, अंकित माहेश्वरी को ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।