{"_id":"6a4cda3b5b01f6032f07671d","slug":"video-crowd-of-patients-surges-at-sn-hospital-due-to-scorching-heat-2026-07-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन में पर्चा-दवा और रिपोर्ट के लिए मारामारी, मरीजों को झेलनी पड़ी धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन में पर्चा-दवा और रिपोर्ट के लिए मारामारी, मरीजों को झेलनी पड़ी धक्का-मुक्की
एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। मरीजों को पर्चा, दवा और जांच रिपोर्ट लेने के लिए धक्का-मुक्की और मारामारी झेलनी पड़ी। तीन से चार घंटे में इलाज मिल सका। ओपीडी में सोमवार को 3495 मरीज आए। सुबह आठ बजे काउंटर खुलने से पहले ही लाइन लगने गई। पर्चा बनवाने के लिए पहले आभा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। इससे दो-तीन मिनट का अतिरिक्त समय लग रहा है। इससे लाइन बढ़ती गई। पर्चे के बाद डॉक्टर को दिखाने के लिए भी मरीजों को लाइन में लगना पड़ा। यहां के बाद दवा लेने के लिए भी इंतजार करना पड़ा। खून समेत अन्य की जांच रिपोर्ट लेने आने वाले मरीजों को भी यही परेशानी झेलनी पड़ी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना मरीज होते हैं। ऑनलाइन पर्चा बनवाने को भी काउंटर लगा दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।