Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Complaint filed against 11 individuals, including the Vice-Chancellor of Dr. Bhimrao Ambedkar University.
{"_id":"6a8c04045c0d8c57aa00e2ad","slug":"video-complaint-filed-against-11-individuals-including-the-vice-chancellor-of-dr-bhimrao-ambedkar-university-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की कुलपति समेत 11 के खिलाफ परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की कुलपति समेत 11 के खिलाफ परिवाद दर्ज
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी समेत 11 पर परिवाद दर्ज किया गया है। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 21 अक्तूबर की तिथि नियत की है। विश्वविद्यालय में अनुबंध पर रखे विधिक सलाहकार ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
अधिवक्ता अरुण कुमार दीक्षित ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि वह 2011 से विश्वविद्यालय के विधिक सलाहकार थे। 2022 में उनका अनुबंध भी हुआ था। कुलपति प्रो. आशु रानी, कुलसचिव अजय मिश्रा, तत्कालीन कुलसचिव ओम प्रकाश, प्रो. संजय चौधरी, प्रो. मनु प्रताप, प्रो. विपिन, प्रो. वीके सिंह, प्रो. राजीव वर्मा, उप कुलसचिव पवन कुमार, अनूप कुमार, वरिष्ठ सहायक राधिका प्रसाद ने उनके 55 लाख के करीब भुगतान के 66 बिलों को रोक लिया।
आरोप लगाया कि कमीशन की मांग पूरी नहीं करने पर दो साल तक भुगतान नहीं किया, जबकि उनकी शिकायत पर 15 दिनों में रिपोर्ट देनी थी। 24 मार्च, 2025 को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री समेत अन्य को शिकायत की। इसके बाद उनके साक्ष्य नहीं देने की झूठी रिपोर्ट लगा दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।