{"_id":"6a9bd2c87807f2aa060b9bcb","slug":"video-around-1500-women-avail-free-travel-under-lokmata-ahilyabai-matrushakti-yatra-scheme-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना से करीब 1500 महिलाओं ने किया मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना से करीब 1500 महिलाओं ने किया मुफ्त सफर
आगरा। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 30 अगस्त से 2 सितंबर तक लगभग 1500 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की और टिकट किराये के करीब दो लाख रुपये बचाए।
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। 30 अगस्त को 92 महिलाओं ने यात्रा की, जिनके किराये की राशि 17,514 रुपये थी। 31 अगस्त को 445 महिलाओं ने सफर किया और 54,306 रुपये का किराया बचा। एक सितंबर को 452 महिलाओं की यात्रा का किराया 61,813 रुपये रहा। दो सितंबर को 477 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की और 60,796 रुपये का किराया बचाया।
चार दिनों में सबसे कम 30 अगस्त को 92 और सबसे अधिक दो सितंबर को 477 महिलाओं ने योजना का लाभ लिया। इस तरह चार दिन में कुल 1,466 महिलाओं को मुफ्त यात्रा मिली और 1.94 लाख रुपये का टिकट किराया नहीं देना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।