Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Action taken against electricity theft in Nagar-Nagla Laldas; FIRs registered against 50 individuals.
{"_id":"6aae3a280ac2378d470924e4","slug":"video-action-taken-against-electricity-theft-in-nagar-nagla-laldas-firs-registered-against-50-individuals-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नागर-नगला लालदास में बिजली चोरी पर कार्रवाई, 50 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नागर-नगला लालदास में बिजली चोरी पर कार्रवाई, 50 पर प्राथमिकी दर्ज
बिचपुरी। विद्युत उपकेंद्र बिचपुरी से जुड़े गांव नागर और नगला लालदास में एसडीएम सदर ताज सुरक्षा संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में दोनों गांवों में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
अधिशासी अभियंता कमला नगर सचिन गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान कई घरों में कटिया डालकर और मीटर बाइपास करके बिजली चोरी किए जाने के मामले सामने आए। कुछ घरों में चोरी की बिजली से एसी भी चलते मिले। सचिन गुप्ता ने बताया कि विद्युत चोरी के मामलों में करीब 50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अभियान में एसडीओ सिकंदरा साइट-सी राकेश कुमार, एसडीओ मलपुरा शीलवंत, अवर अभियंता दीपक कुमार, हृदेश नाथन, नीतेश समेत विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।