{"_id":"6af6be2d4f5fce2fe00745c2","slug":"video-a-shoemaker-took-his-own-life-by-hanging-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जूता कारीगर ने फंदे पर लटककर दी जान।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलपुरा। आगरा-ग्वालियर रोड स्थित गांव बाद में शुक्रवार सुबह किराए के मकान में एक जूता कारीगर ने फंदे पर लटकर खुदकुशी कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र निवासी वीरेश पुत्र दरियाव सिंह(28) गांव बाद स्थित जूता फैक्ट्री में कारीगर था। वह गांव में प्रकाश सिंह के मकान में पत्नी के साथ किराए पर रहता था,बताया गया है कि बृहस्पतिवार शाम वह गेट के पास चारपाई पर सोया था। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी की आंख खुली तो वह चारपाई पर नहीं मिला तलाश करने पर खाली पड़े कमरे में वीरेश का शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला।
शव देखकर पत्नी चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया।पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।घटना के कारणों की जानकारी के लिए पुलिस जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।