{"_id":"6ad26be5f832d9bd3b0691b0","slug":"video-603-cows-recorded-in-official-documents-only-449-found-on-site-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरकारी रिकॉर्ड में 603 गायें दर्ज, मौके पर मिलीं सिर्फ 449","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरकारी रिकॉर्ड में 603 गायें दर्ज, मौके पर मिलीं सिर्फ 449
आगरा के अछनेरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोबरा स्थित सरकारी गोशाला में गोवंशों की संख्या और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे गोसेवा आयोग के सदस्य (राज्यमंत्री स्तर) रमाकांत उपाध्याय की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में भारी अनियमितताएं पाई गईं। गोशाला के सरकारी रिकॉर्ड में जहां 603 गायें दर्ज थीं, वहीं मौके पर केवल 449 गायें ही मौजूद मिलीं। रिकॉर्ड से 154 गोवंश कम मिलने, हरा चारा पूरी तरह गायब होने और गंदगी के ढेर मिलने पर नाराज आयोग सदस्य ने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के माध्यम से कमेटी गठित कराकर 3 वर्ष की अनियमितताओं की गहन जांच कराई जाएगी और दोषी अधिकारी, ग्राम प्रधान या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। निरीक्षण के बाद आयोग सदस्य के रवाना होते ही गोशाला परिसर का गेट जंग का मैदान बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, भ्रष्टाचार खुलने से बौखलाए ग्राम प्रधान और गौशाला संचालकों ने अछनेरा पुलिस की मौजूदगी में ही शिकायतकर्ता विष्णु राजपूत के साथ मारपीट कर दी और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित विष्णु राजपूत का आरोप है कि दबंगों के हमले के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और स्थानीय ग्रामीणों ने बमुश्किल उसे बचाया। पीड़ित ने पूर्व में भी जान से मारने की धमकी की शिकायत दी थी। घटना के बाद पीड़ित ने अछनेरा थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित ने शिकायत दी है, उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।