{"_id":"6ab6198c31d7e8f5350591c3","slug":"video-42-year-old-man-found-dead-at-home-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: करोड़पति किसान की हत्या, घर में सोते समय पत्थर से कुचल दिया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: करोड़पति किसान की हत्या, घर में सोते समय पत्थर से कुचल दिया सिर
आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के ग्राम सहाई में शुक्रवार सुबह घर में अकेले सो रहे 42 वर्षीय धर्मवीर पुत्र दिगंबर सिंह की हत्या से सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर भारी पत्थर से प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना पर डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। टीमों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
धर्मवीर चार भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे। वह घर पर अकेले रहते थे। उनके बड़े भाई राजकुमार (62), वासुदेव (55) और देशराज (50) हैं। परिजनों के अनुसार धर्मवीर रोजाना सुबह करीब छह बजे उठकर पशुओं को चारा डालते थे। शुक्रवार सुबह निर्धारित समय पर वह चारा डालने नहीं पहुंचे तो भतीजे सौरभ ने मोबाइल पर फोन किया। कई बार कॉल करने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई। सुबह करीब आठ बजे सौरभ धर्मवीर के घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।