{"_id":"6aa69d42eb06924b7009d479","slug":"video-30-buffaloes-found-hidden-under-tarpaulin-in-three-loaders-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तीन लोडर में तिरपाल के भीतर छिपाकर ले जाई जा रही थीं 30 भैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तीन लोडर में तिरपाल के भीतर छिपाकर ले जाई जा रही थीं 30 भैंस
कमाई के लालच में शिवपुरी से एत्मादपुर बेचने को तीन लोडर में तिरपाल से ढक कर 30 भैंसें ले जाने का मामला बाह पुलिस ने पकड़ा है। तिरपाल के भीतर से छटपटाहट की आवाज पर पुलिस को शक हुआ। तिरपाल हटवाया तो अंदर का नजारा देख कर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। कई भैंसें गले में बंधे रस्से से बेहोशी की हालत में लटकी हुई थीं। बाह थाने में पुलिस की ओर से दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक, शुक्रवार आधी रात को तहसील चौराहे पर चेकिंग के दाैरान बैरियर डालकर दो बोलेरो लोडर रोकीं। सवारों से माल के बारे में पूछताछ की, तो सकपकाने लगे। तभी तीसरी बोलेरो लोडर आ गई। बोलेरो लोडर पर पड़े तिरपाल से पशुओं के छटपटाने की आहट सुनाई दी। लोडर सवारों से तिरपाल हटवाया, कहने लगे भैंस लदी हैं। तिरपाल हटवाया तो कई भैंस बेहोशी की हालत में रस्से के सहारे लटकी हुई थीं। लोडर सवारों ने बताया भैंसों को शिवपुरी से खरीदकर रहनकला एत्मादपुर में बेचने ले जा रहे थे। बोलेरो सवारों ने अपने नाम पुरानी छावनी ग्वालियर के धर्मेंद्र, कागाराैल के अकबर उर्फ पूनिया, शिवपुरी के कदीरुद्दीन, परवेज खान, नासिर खान, कौच जालोन के रिजवान बताए। पुलिस ने तीनों लोडर में लदी भैंसों को उतरवाया। चालकों ने 19 भैंसों के दो बिल दिखाए, लेकिन लदी हुई भैंस की संख्या 30 थी। बाह पुलिस के मुताबिक तीन भैंसें बेहोश थीं। तीनों वाहनों के स्वामी पुरानी छावनी ग्वालियर के ताहिर, पुरानी शिवपुरी के खुशहाल कुरैशी, माहिर कुरैशी से संपर्क नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।