Video
Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:50 PM IST
Link Copied
आगरा के नगला बूढ़ी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। एस.एन. मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शवों और घायलों को लाए जाने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हादसे में मारी गई बबली अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ थीं। वह घरों में काम कर परिवार का पेट पालती थीं। करीब दस साल पहले उनकी शादी सादाबाद के गांव मिढ़ावली निवासी हरेश से हुई थी। उनके तीन बच्चे — गुंजन, कर्मवीर और गोलू हैं, जिनमें कर्मवीर दिव्यांग है। पति मजदूरी करते हैं। कुछ साल पहले बबली अपने मायके नगला बूढ़ी में आकर बस गई थीं।
परिजनों ने बताया कि आने वाले दिनों में उनकी भांजी की शादी थी, जिसके लिए बबली तैयारियों में जुटी थीं। शुक्रवार रात वह काम से लौटने के बाद बेटे गोलू को साथ लेकर कपड़े खरीदने जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बबली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जब परिजनों को सूचना मिली तो वे अस्पताल पहुंचे और पुलिस से मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया।
हादसे में जान गंवाने वालों में दूसरा नाम है भानु प्रताप मिश्रा (28) का, जो फूड डिलीवरी कंपनी में काम करते थे। वे आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-1 में रहते थे। तीन साल पहले उनकी शादी रामा से हुई थी और उनका डेढ़ साल का बेटा चेतन है। शुक्रवार सुबह भानु काम पर निकले थे। रात में ऑर्डर डिलीवर करने के लिए निकले तो सबसे पहले उन्हें ही कार ने टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कहा, “अब परिवार का सहारा कौन बनेगा?” पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।
तीसरा मृतक कमल (24) नगला बूढ़ी का निवासी था, जो पेशे से पेंटर था। तीन साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था, लेकिन पत्नी की प्रसव के दस दिन बाद ही मृत्यु हो गई थी। उसका दो साल का बेटा है। शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त कृष उर्फ कृष्णा के साथ कपड़े खरीदने निकला था। कृष्णा के भाई नरेंद्र की शादी तय थी और वे खरीदारी कर रहे थे। तभी नगला बूढ़ी चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह हादसा पूरे इलाके में मातम का माहौल छोड़ गया है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।