फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3.3-Foot Ganesha Idol Made from White Aak Plant to Receive Almond Oil Ritual

गणेश चतुर्थी 2026: सफेद आक से बने 3.30 फीट के गजानन, बादाम के तेल से मालिश; बप्पा के आगमन की शुरू हुई तैयारी

Tue, 08 Sep 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 10:26 AM IST
सार

आवास विकास स्थित श्री श्वेतार्क गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर सफेद आक के पौधे से बनी 3.30 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा का विशेष अभिषेक और शृंगार होगा। भगवान गणेश को गंगाजल और शर्करा रस से स्नान कराने के बाद डेढ़ घंटे तक बादाम के तेल से मालिश की जाएगी।
 

विज्ञापन
3.3-Foot Ganesha Idol Made from White Aak Plant to Receive Almond Oil Ritual
गणेश चतुर्थी 2026 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में गणेश चतुर्थी के लिए मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के लिए आवास विकास स्थित श्री श्वेतार्क गणेश मंदिर में भी विशेष पूजा-अर्चना और शृंगार की तैयारियां चल रही हैं। यहां विराजमान करीब 3.30 फीट ऊंचे गणपति की प्रतिमा की खासियत यह है कि यह मिट्टी और पत्थर के बजाय सफेद आक के पौधे से बनी है।
विज्ञापन


गणेश सेवक अनु शर्मा बताते हैं कि वर्ष 2006 में उनके पैतृक मकान में लगे सफेद आक के पौधे में गणपति की प्रतिमा मिली थी। इसके बाद विधि-विधान से आवास-विकास पुष्पांजलि गार्डनिया अपार्टमेंट के बगल में मंदिर की स्थापना की गई है। पूरे भाद्रपद मास में मंदिर में विशेष अनुष्ठान होते हैं।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे तक होगी बादाम तेल से मालिश
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का विशेष अभिषेक किया जाएगा। सबसे पहले गंगाजल और शर्करा रस से स्नान कराया जाएगा। इसके बाद शुद्ध बादाम के तेल से करीब एक से डेढ़ घंटे तक मालिश की जाएगी। इसके बाद इत्र और सिंदूर से शृंगार कर चोला चढ़ाया जाएगा। विशेष शृंगार के दौरान भगवान गणेश को सोने और चांदी के वर्क लगाया जाएगा। रत्न जड़ित पोशाक, मुकुट-हार और मोतियों के हार से सजाया जाएगा। फूलबंगला की सजावट होगी। मोदक का भोग लगेगा। दिव्य आरती के साथ श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed