{"_id":"6912d6a049f9a37d6d0ba652","slug":"video-vehicles-are-being-checked-at-shimla-entry-point-shoghi-and-other-places-in-the-state-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: दिल्ली धमाके के बाद हिमाचल में बढ़ाई सुरक्षा, जगह-जगह वाहनों की चैकिंग, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: दिल्ली धमाके के बाद हिमाचल में बढ़ाई सुरक्षा, जगह-जगह वाहनों की चैकिंग, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए विस्फोट के बाद दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मुंबई और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। देशभर में रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, हवाई अड्डों और धार्मिक स्थानों की सघन निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती और संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी रखी जाए। खुफिया इकाइयों व फील्ड स्टाफ को सतर्क करते हुए संदिग्ध वाहनों, लावारिस वस्तुओं और असामान्य गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है। इसी के तहत हिमाचल में भी चौकसी बढ़ा दी है। शिमला प्रवेश द्वार शोघी सहित प्रदेश में अन्य स्थानों पर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। हिमाचल पुलिस की ओर से नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रदेश पुलिस ने सभी जिलों में, विशेषकर सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।