{"_id":"659d5c7dd6d6683be40a8342","slug":"video-three-day-shant-mahayagya-ends-in-gawas-village","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गवास गांव में तीन दिवसीय शांत महायज्ञ का समापन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर देवता हुए विदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गवास गांव में तीन दिवसीय शांत महायज्ञ का समापन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर देवता हुए विदा
उपमंडल रोहड़ू के गवास में देवता गुडारू महाराज के सानिध्य में आयोजित शांत महायज्ञ मेहमान देवताओं की विदाई रस्म उछड़-पाछड़ के साथ मंगलवार को संपन्न हो गया। इस दौरान देवताओं ने क्षेत्र में सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। तीन दिनों तक चले पवित्र अनुष्ठान से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। अनुष्ठान के पहले दिन से ही विभिन्न मेहमान देवताओं के साथ आए खूंदों ने अपने डेरों और मंदिर परिसर में ढोल नगाड़ों की थाप के साथ खूब जश्न मनाया। इसमें हथियारों से लैस खूंदो ने लोक नृत्य और देवनृत्य कर अनुष्ठान की रौनक बनाए रखी। इसका यहां पहुंचे हजारों लोगों ने जमकर आनंद लिया। शांत महायज्ञ में मेहमान देवताओं में जिगाह नाली के प्रमुख देवता जाबल नारायण, देवता गुडारू गांव डिस्वाणी, देवता गुडारू गांव थली, देवता गुडारू गांव छुपाडी, देवता पवासी गांव भौलाड़, बोठा महासू गांव अस्ताणी, पवासी देवता गांव भटवाड़ी के अलावा शेखल व रोहटान गांव से खूंद बतौर मेहमान मौजूद रहेगे। इसके अलावा परशुराम धगोली, गुम्मा, नंडला, चिउनी और खंशकडी के परशुराम विशेष रूप से अनुष्ठान में शामिल हुए। 38 साल बाद आयोजित शांत महायज्ञ में गवास सहित आसपास के सभी गांवों के हर घर में मेहमानों की खूब आवभगत हुई। इस दौरान मंदिर कमेटी की ओर से सामूहिक लंगर का भी इंतजाम किया गया। मंदिर कमेटी के मोतमीन बिशंबर सिंह ठाकुर ने अनुष्ठान में सहयोगी बने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उछड़-पाछड़ रस्म के साथ शांत महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।