Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Do not panic in the event of a fire; extinguish it yourself using a fire extinguisher.

Shimla News: आग लगने पर घबराएं नहीं, अग्निशमन यंत्र से खुद बुझाएं आग

Thu, 19 Nov 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Thu, 19 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Do not panic in the event of a fire; extinguish it yourself using a fire extinguisher.
अल्फा स्कूल बरठीं में बच्चों को जानकारी देते दमकल विभाग के अधिकारी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं में विद्यार्थियों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की टीम ने भूकंप, बाढ़ और आगजनी से बचाव के बताए तरीके

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। आग लगने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए? अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कैसे करें और आपात स्थिति में सुरक्षित बाहर कैसे निकलें? इन सवालों के जवाब अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं के विद्यार्थियों को एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला में मिले। अग्निशमन विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को आपदाओं से बचाव के तरीके समझाने के साथ अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया।
कार्यशाला में अग्निशमन विभाग के अधिकारी वीरेंद्र सिंह, भाग सिंह और राकेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं की जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप, बाढ़ और आगजनी जैसी परिस्थितियों में सूझबूझ से अपनी और दूसरों की जान कैसे बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने आग लगने के प्रमुख कारणों, आग के विभिन्न वर्गों और उन्हें बुझाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अग्निशमन यंत्रों के सही इस्तेमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता बरतना और समय पर सही कदम उठाना बड़े नुकसान को रोक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में विद्यार्थियों को स्कूल भवन से सुरक्षित बाहर निकलने, निर्धारित निकास मार्गों का इस्तेमाल करने और भगदड़ से बचने के तरीके भी बताए गए। अधिकारियों ने आपदा के समय अनुशासन बनाए रखने और घायलों को प्राथमिक सहायता देकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed