{"_id":"6afda8a4b6a3554abd02f047","slug":"income-tax-department-team-spent-five-days-at-gwalthai-based-steel-company-examined-records-shimla-news-c-92-1-ssml1001-172109-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ग्वालथाई की स्टील कंपनी में पांच दिन रही आयकर विभाग की टीम, खंगाले रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ग्वालथाई की स्टील कंपनी में पांच दिन रही आयकर विभाग की टीम, खंगाले रिकॉर्ड
Thu, 19 Nov 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
दिल्ली से आई विशेष टीम पहले ऊना में दबिश देने के बाद पहुंची बिलासपुर
जांच के दौरान कर्मचारियों की आवाजाही पर रही रोक, पांच दिन की जांच के बाद दिल्ली लौटी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/श्री नयना देवी जी। जिले के ग्वालथाई औद्योगिक क्षेत्र में स्टील उत्पादन से जुड़ी एक कंपनी में आयकर विभाग की विशेष टीम ने पांच दिन तक जांच की। दिल्ली से पहुंची टीम ने कंपनी परिसर में लगातार रहकर वित्तीय लेनदेन, कारोबारी गतिविधियों और विभिन्न दस्तावेजों की पड़ताल की। खास बात यह है कि ग्वालथाई पहुंचने से पहले टीम ने ऊना जिले में भी एक औद्योगिक प्रतिष्ठान से जुड़े ठिकाने पर कार्रवाई की थी। इसके बाद टीम ने ग्वालथाई में जांच शुरू की। पांच दिन तक चली इस कार्रवाई के दौरान कंपनी परिसर में कर्मचारियों की आवाजाही पर भी रोक रही। जांच पूरी करने के बाद टीम दिल्ली लौट गई।
जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से हिमाचल पहुंची थी। टीम ने सबसे पहले ऊना जिले में दबिश दी। वहां कार्रवाई पूरी करने के बाद बिलासपुर के ग्वालथाई औद्योगिक क्षेत्र में स्टील उत्पादन से जुड़ी एक कंपनी को जांच के दायरे में लिया। टीम ने लगातार पांच दिन तक कंपनी परिसर में रहकर वित्तीय दस्तावेजों, खातों और कारोबारी लेनदेन से संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल की।
कार्रवाई के दौरान कंपनी परिसर में कर्मचारियों की आवाजाही नियंत्रित रही। कोई भी कर्मचारी अंदर से बाहर नहीं जा सकता था और न ही बाहर से किसी कर्मचारी को परिसर में प्रवेश की अनुमति थी। टीम के वहां मौजूद रहने तक यह व्यवस्था जारी रही। पांच दिन तक चली इस कार्रवाई को लेकर औद्योगिक क्षेत्र में भी चर्चा रही। हालांकि, जांच के दौरान किन दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया और क्या तथ्य सामने आए, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह में आयकर विभाग की विशेष और इंटेलिजेंस टीमों ने पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में स्टील और लौह कारोबार से जुड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की थी। पंजाब के जालंधर और बटाला सहित विभिन्न स्थानों पर कारोबारी समूहों के कार्यालयों, औद्योगिक परिसरों और अन्य ठिकानों पर जांच की गई थी। इस दौरान वित्तीय रिकॉर्ड, खातों, कारोबारी लेनदेन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की गई थी। हिमाचल के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भी टीमों ने दबिश दी थी। ग्वालथाई में हुई पांच दिवसीय जांच को भी इसी व्यापक कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई को स्टील और लौह कारोबार से जुड़े वित्तीय लेनदेन तथा संभावित कर अनियमितताओं की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, ग्वालथाई की कंपनी में जांच के दौरान विभाग को क्या तथ्य मिले, कितने दस्तावेजों की पड़ताल हुई और आगे क्या कार्रवाई होगी, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस संबंध में कंपनी के मैनेजर से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह मेडिकल लीव पर हैं और उनका फोन भी उनके पास नहीं था। उन्होंने आयकर विभाग की टीम के आने और कंपनी परिसर में हुई कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार किया। ऐसे में कंपनी प्रबंधन की ओर से भी जांच को लेकर कोई विस्तृत पक्ष सामने नहीं आ सका है।
फिलहाल पांच दिन तक जांच करने के बाद आयकर विभाग की टीम दिल्ली लौट गई है। अब जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेजों और जानकारियों का विभागीय स्तर पर विश्लेषण किया जाएगा। विभाग की ओर से कार्रवाई के निष्कर्षों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।