{"_id":"6a4a27c137950039db031a5a","slug":"video-shimla-weather-update-fog-covered-hills-cloudy-sky-2026-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla Weather Update: शिमला में अचानक मौसम खराब, पहाड़ों पर छाई घनी धुंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla Weather Update: शिमला में अचानक मौसम खराब, पहाड़ों पर छाई घनी धुंध
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 03:15 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। दिन के दौरान आसमान में बादल छा गए और देखते ही देखते पहाड़ियां घनी धुंध की चादर में लिपट गईं।
मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाएं चलने लगीं। धुंध और बादलों के कारण राजधानी का मौसम बेहद सुहावना हो गया। शहर के रिज, माल रोड और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने ठंडे मौसम का आनंद लिया।
अचानक बदले मौसम ने शिमला की प्राकृतिक सुंदरता में भी चार चांद लगा दिए। धुंध से ढके पहाड़ों का नजारा देखने के लिए स्थानीय लोग और पर्यटक विभिन्न स्थलों पर पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।