{"_id":"6aa002df4fee997dc30754b4","slug":"video-shimla-scientist-ajay-sharma-to-deliver-a-lecture-in-the-us-on-the-revision-of-newtons-third-law-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला: वैज्ञानिक अजय शर्मा न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अमेरिका में देंगे व्याख्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: वैज्ञानिक अजय शर्मा न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन पर अमेरिका में देंगे व्याख्यान
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग से सहायक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए वैज्ञानिक अजय शर्मा अमेरिका की ऑकलैंड यूनिवर्सिटी (रोचेस्टर) में न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन और आइंस्टीन के समीकरण E = mc² (ई= एमसी स्क्वायर) पर व्याख्यान देंगे। अजय शर्मा को इसके लिए यूनिवर्सिटी से निमंत्रण मिला है। यह अंतरराष्ट्रीय भाैतिकी सम्मेलन 9 व 10 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। अजय शर्मा ने कहा कि वे करीब 40 वर्षों से न्यूटन के तीसरे नियम के संशोधन को लेकर शोध कर रहे हैं लेकिन उन्हें सही मायनों में सफलता 40 वर्षों बाद प्राप्त हुई है। उनके शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। ये शोधपत्र ऑनलाइन उपलब्ध है और इन्हें कोई भी पढ़ सकता है। न्यूटन के तीसरे नियम में संशोधन को लेकर अंतिम मान्यता के लिए कुछ प्रयोगों की आवश्यकता है। उन्होंने सम्मेलन के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए भी अनुरोध किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।